निमाड़ी भाषाविद् मणिमोहन चवरे द्वारा लिखित पुस्तकों के संग्रह का अवलोकन करें
'निमाड़ी का भाषा-विज्ञान वर्ण और वर्तनी' (2014)
'निमाड़ी भाषा में मील का पत्थर, यह ग्रंथ न केवल निमाड़ी का प्रथम मानक ग्रंथ है अपितु देश की 570 बोलियों में निमाड़ी की दशा और दिशा को निर्धारित करता एक बेजोड़ दस्तावेज भी है।' — डॉ पद्माकर धनंजय सराफ
eBook पढ़ें
निमाड़ी लोकभाषा उद्भव विकास स्वरुप और साहित्य (2025)
यह निमाड़ी भाषा का एक स्वनाम-व्याख्यात्मक ग्रंथ है। निमाड़ी भाषा मर्मज्ञ मणिमोहन चवरे की यह कृति, निमाड़ी भाषा की एक अमूल्य साहित्यिक धरोहर है। — डॉ प्रभाकर शर्मा
eBook पढ़ें
लोक मैत्रेय (2022)
उत्तर-भारत की दस लोक-भाषाओं की जानकारी सहित, 76 लेखकों की 128 प्रतिनिधि रचनाओं का यादगार संकलन। — संपादक: मणिमोहन चवरे
eBook पढ़ें
आपड़ी की थापड़ी (2000)
'समसामयिक स्थितियों पर व्यंग्य की अंतर्धारा को आधार बनाकर लोकगीतों की धुन में जो चोट करते हैं वह कबीर की तरह तिलमिला देने वाली होती है।' — डॉ सतीश दुबे
eBook पढ़ें
क्रांतिवीर भास्करराव चवरे (2011)
वे खून से हस्ताक्षर करते थे। 'हिन्दुस्तानी लाल सेना' में गुप्तचर विभागाध्यक्ष, भास्करराव चवरे को दो बार आजीवन कारावास (28 वर्ष) की कठोर सजा हुई थी। एक गुमनाम क्रांतिकारी की सच्ची कहानी।
eBook पढ़ें
म्हारो देस निमाड़ (1970)
निमाड़ के जनपदीय साहित्य का 'प्रथम कविता संग्रह'। 'प्रयास अनुकरणीय है।' — बलराम पगारे
eBook पढ़ें
स्मृति बिंब – विवेचना खंड (2013)
दादा शिवकुमार चवरे (1908-1993) के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित — तीन निमाड़ी नाटिकाओं सहित 30 यादगार हिंदी नाटकों की सारगर्भित विवेचना।
eBook पढ़ें
'निमाड़ी अध्यायनशाला के पाठ' (2020)
निमाड़ी वर्तनी में मानकता तथा साहित्य में समावेशिता लाने के उद्देश्य से, नवंबर 2020 में आयोजित ऑनलाइन निमाड़ी-अध्ययनशाला की पाठ-सामग्री।
eBook पढ़ें